वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2023-24 पेश किया

देश का आम बजट 2023-24 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया। उनके भाषण से पहले वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जहां पर राष्ट्रपति ने बजट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद वित्त मंत्री सीतारमण सांसद भवन पहुंची। पीएम मोदी भी संसद पहुंचे और कैबिनेट की बैठक की, जिसके बाद वित्त मंत्री ने बजट संसद में पेश किया। निर्मला सीतारमण लगातार पांचवीं बार बजट पेश कर रही हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है।
12 से 15 लाख रुपए सालाना आय वालों पर 20% की दर से टैक्स लगेगा।
15 लाख से ऊपर सालाना आय वालों को 30% टैक्स देना होगा। सालाना 7 लाख तक की आय वालों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।
कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषिकोष बनाया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड़ पर काम किया जाएगा, जिसके लिए ऐप बनाया जाएगा जहां पर हर प्रकार की जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत दो साल तक दो लाख जमा करा सकेंगे महिलाएं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना की अधिकतम सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की गई।
इलेक्ट्रिक कार सस्ती होंगी लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई।
इलेक्ट्रिक वाहन,ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे।
सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा