राजस्थान में दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट रात में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाए जाएं

राजस्थान में दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट, क्रिसमस और नए साल के लिए भी समय तय
राजस्थान सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में पटाखे चलाने के लिए आदेश जारी किए हैं। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार एनसीआर वाले क्षेत्रों में केवल ग्रीन आतिशबाजी ही की जा सकेगी। इसके साथ दीपावली के दिन रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक लोग पटाखे चला सकते हैं। आदेश के अनुसार साइलेंस जोन जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, सरकारी गैर सरकारी चिकित्सा केन्द्र, स्कूल, कॉलेज, कोर्ट और धार्मिक स्थानों से 100 मीटर की दूरी पर पटाखे चलाए जाएं। वहीं, क्रिसमस और नए साल के अवसर पर पटाखे रात 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जाएं। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार विवाह समारोह में भी केवल ग्रीन आतिशबाजी का ही इस्तेमाल किया जाए। किसी भी हालत में प्रतिबंधित पटाखों को बाजार में नहीं बेचा जाए।’घरेलू सामान, बाइक व कार शिफ्टिंग के लिए संपर्क करेंराजस्थान में दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट, क्रिसमस और नए साल के लिए भी समय तय
ये आदेश जारी किए गए
शांत क्षेत्र, अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, कोचिंग, स्कूल, न्यायालय, धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के क्षेत्र में पटाखे नहीं चलाए जाएं।
दीपावली, गुरु पर्व आदि पर पटाखे रात में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाए जाएं।
क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर पटाखे रात में 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलाए जाएं।
* राज्य का वह क्षेत्र, जो एनसीआर के निकटवर्ती क्षेत्र की परिधि में आता है। ऐसे क्षेत्र में केवल दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखे चलाए जाने हेतु क्षेत्र चिह्नित किए जाएं। इसकी जानकारी आमजन को प्रदान की जाए। ऐसे क्षेत्र में विवाह समारोहों में भी ग्रीन पटाखे ही इस्तेमाल किए जाए। साथ बैन पटाखे नहीं बेचे जाएं।
* राज्य में कॉलेजों एवं स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाए जाए और आमजन को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए।
* राज्य के पुलिस थानों के थाना अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे उपरोक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।