उदयपुर के सलूंबर में तेंदुए का शावक पिंजरे में कैद

उदयपुर के सलूंबर में तेंदुए का एक शावक पिंजरे में कैद हो गया। सलूंबर के कब्रिस्तान के पास वन विभाग ने तीन दिन पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा जिसमें नर शावक आ गया। शावक की उम्र 6 से 8 माह बताई जा रही है। इस क्षेत्र में तेंदुए की एक फैमिली का मूवमेंट है। फिलहाल शावक पकड़ में आ गया है लेकिन उसकी फैमिली को पकड़ने के लिए भी वन विभाग प्रयास में जुटा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम शावक को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंची।
रविवार शाम को फिर से शावक की मां को पकड़ने के लिए कब्रितान में पिंजरा लगाया जायेगा| घर की दीवार कूदकर तेंदुआ डॉग को जबड़े में भरकर बाहर ले आया। जिससे डॉग की मौत हो गई। इसके बाद कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है।