Uncategorized

फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज:एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2016 लोग शिप पर फंसे, सभी की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद विवादों में फंसा कॉर्डेलिया क्रूज, फिर एक बार सुर्खियों में है। इस बार वजह कोरोना संक्रमण है। क्रूज के चालक दल के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब इस पर सवार सभी 2000 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स का RT-PCR टेस्ट करवाया जा रहा है। ये सभी शिप पर ही फंसे हुए हैं।

कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। अब वहां की सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट आने तक जहाज में रहना होगा
पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे।

क्रूज के अंदर बना पूल है। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर पार्टीज के दौरान ज्यादातर लोगों ने कोविड के नियम तोड़े हैं। इसलिए संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

क्रूज पर पहले भी कोविड नियम तोड़े गए
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है। हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि ऐसे किसी नियम को यहां मौजूद लोगों ने फॉलो नहीं किया था।

मुंबई से इन जगहों पर कर सकते हैं क्रूज की यात्रा
इस क्रूज को मुंबई से गोवा, लक्षद्वीप और कोच्चि के लिए बुक किया जा रहा है। कोरोना परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विदेशी दौरा 2022 में शुरू किया जाएगा। क्रूज में रेस्त्रां, बार, ओपन सिनेमा, बच्चों के खेलने की जगह और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *