नगर निगम दीपावली मेला स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा पहले दो दिन निःशुल्क मंच
उदयपुर 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नगर निगम प्रांगण में दीपावली मेले का आयोजन होगा। जो स्थानीय प्रतिभागी इसमें भाग लेने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन निगम के कमरा नंबर-64 में जमा करा सकते हैं। इसके बाद निगम की तरफ से प्रतिभागियों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक बढा दी है। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चन्द्रकला बोल्या ने बताया कि पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को निःशुल्क मंच उपलब्ध कराया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले मेले में 15 से 21 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें गीत-संगीत, नृत्य प्रस्तुति और लाफ्टर के जानेमाने कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। 15 व 16 अक्टूबर तक 12 से 40 साल की आयु के स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। फिर 17 से 20 अक्टूबर तक देश के मशहूर कलाकार गीत-संगीत और डांस की प्रस्तुति देंगे। 21 अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा।











