राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उदयपुर टीम ने किया पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान शुरू

उदयपुर, राजस्थान राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (हृयूमन राईट्स सेल) टीम ने दिनांक 30 जुलाई, 2022 शनिवार को केंद्रीय महिला सुधार गृह में पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान का आगाज़ किया गया। उदयपुर चेयरपर्सन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (ह्यूमन राइट सेल) सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया कि महिला बन्दी गृह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए उनको कपड़े की थैलियां और बेग बनवाने का काम दिया गया है। इस अभियान में उदयपुर टीम ने पर्यावरण सुरक्षा के साथ साथ महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक सहायता देने का कार्य किया है। उदयपुर जिला प्रभारी नंदिनी बक्शी ने महिलाओं को थैलियां बनाने की कुछ शैलियां सिखाई है।संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी ने इस कार्य को बहुत ही उल्लेखनीय एवं सराहनीय बताया। इस दौरान जेल प्रभारी अलकी देवी जी एवं प्रहरी हेतल जी मौजूद रहे।