उदयपुर के बेदला इलाके में स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया पाटोत्सव

उदयपुर के बेदला इलाके में स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास से ,विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया। प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई तो वहीं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ में भगवान शंकर का विशेष अभिषेक भी किया। इस मौके पर विशेष हवन का आयोजन किया गया। जिसकी पूर्णाहुति लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सहित सभी बेदला के ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई। एक वर्ष पहले मंदिर का जीर्णोधार किया गया था। आज एक वर्ष पूर्ण होने पर पाटोत्सव का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी पहुंचे। बेदला इलाके के ग्रामीणों ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का पिपली चौक से प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तक पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत हुआ। प्रकटेश्वर महादेव मंदिर समिति के संयोजक प्रताप सिंह राठौड़ ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के हाथों नंदी पूजन करवाया।