सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा लीक आरोपियों पर 5 हजार की इनाम राशि घोषित

उदयपुर में सेंकड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने5 -5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। उदयपुर पुलिस ने मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के नाम एक आदेश जारी कर इनाम घोषित किया गया। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने आरोपियों पर 5 -5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हैं।दरअसल उदयपुर में चलती बस में पेपर की लीक के बारे में नकल करवाते हुए पुलिस ने 55 लोगों को पकड़ा था। एसपी विकास शर्मा ने सोमवार शाम को आदेश जारी करते हुए मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के नाम इनाम घोषित किया। उदयपुर एसपी ऑफिस से जारी आदेश में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पकड़ने की मदद करने पर 5 हजार रूपए नकद करने की घोषित किया।