RSS स्थापना दिवस आयोजन 5 अक्टूबर को होगा

उदयपुर, विजयदशमी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [RSS] के स्थापना दिवस पर परंपरागत रूप से पथ संचलन होगा। ऐसा पहली बार होगा जब संघ के पथ संचलन के आयोजन में समाज प्रमुख व प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।
संघ की उदयपुर महानगर इकाई की ओर से नगर निगम प्रांगण से शुरू होने वाले इस संचलन से पहले शस्त्र पूजन होगा ,इसके साथ ही संघ की चित्तौड़ प्रांत इकाई के प्रांत प्रचारक विजयानंद स्वयंसेवकों को पाथेय भी प्रदान करेंगे। शस्त्र पूजन सुबह 8:45 बजे होगा। प्रचारक विजयानंद के उद्बोधन के पश्चात 9 बजे प्रांत प्रचारक विजयानंद का उद्बोधन होगा। पथ संचलन नगर निगम से 10:15 बजे शुरू होकर 10:21 बजे सूरजपोल चौराहा, 10:23 बजे अस्थल मंदिर, 10:29 बजे मुखर्जी चौक, 10:33 बजे तेलियों की माताजी, 10:36 बजे घंटाघर, 10:41 बजे आयुर्वेद चिकित्सालय, 10:46 बजे हाथीपोल, 10:51 बजे दंडपोल, 10:56 बजे देहलीगेट, 10:57 बजे बैंक तिराहा, 11:03 बजे नाड़ाखाड़ा, 11:07 बजे फतह मेमोरियल, 11:09 बजे टाउन हॉल लिंक रोड होते हुए 11:15 बजे वापस नगर निगम प्रांगण में संपन्न होगा।