भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा उदयपुर की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न

उदयपुर 10 फ़रवरी, 2025
भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा उदयपुर की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह रविवार को गणेशनगर पहाडा स्थित बिलाली मदरसे में हुआ। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक सक्का व जिला कार्यकारणी के 21 सदस्यों को व डूँगरपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल हकीम अब्बासी,व खेरवाड़ा के नगर अध्यक्ष सिकन्दर खान अब्बासी को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम चाचा अब्बासी,ने शपथ दिलाई व मनोनयन पत्र प्रदान किए। डा.आफसीन सक्का को डा.की डिग्री मिलने पर व समाजसेवी फिरोज खान अब्बासी को समाजसेवा के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर फख्रे अब्बासी आवार्ड व प्रशस्ति पत्र देक रहौसला अफजाई की गई। साथ ही कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम चाचा अब्बासी थे। अध्यक्षता युथ प्रदेश अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने की। विशिष्ट अतिथि वाईस चेयरमैन मोहम्मद सईद सक्का थे व संचालन किया। अतिथि मुन्नवर सक्का, नसीर मोहम्मद सक्का, हाजी खुदाबक्ष सक्का, रियाज हुसैन सक्का, शिक्षाविद सय्यद हुसैन, शफी सक्का थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अकीलुद्दिन सक्का, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी नईमुद्दिन सक्का , प्रदेश उपाध्यक्ष जाफर सक्का, प्रदेश सचिव रसीद मोहम्मद सक्का, वरिष्ठ सचिव अब्दुस्समद गौरी, संभागीय अध्यक्ष मोहम्मद नदीम सक्का, युथ जिलाध्यक्ष शाहीद हुसैन कादरी सक्का, सैकेट्री अनीश सक्का, वरिष्ठ समाजसेवी फिरोज खान सक्का, अब्दुल लतीफ सक्का आदि उपस्थित थे। उदयपुर व राजस्थान के कई जिलो से पदअधिकारीगणों ने शिरकत की।