उदयपुर में कई RAS अफसरों के तबादले

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के 336 अधिकारियों के कार्मिक विभाग ने तबादले किए। इसमें उदयपुर जिले के भी कई अधिकारी शामिल है।उदयपुर में एडीएम सिटी व एडीएम प्रशासन को भी बदला है। एडीएम प्रशासन के पद पर पहले वल्लभनगर में एसडीओ रहे चित्तौड़ एडीएम शैलेष सुराणा को जिम्मेदारी दी है तो एडीएम सिटी के पद बांसवाड़ा से राजीव द्विवेदी को लगाया है। ओपी बुनकर को आबकारी तो प्रभा गौतम को जनजाति विभाग में भेजा गया है।
उदयपुर यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश कुमार खटीक को बांसवाड़ा में पंजीयन विभाग में उप महानिरीक्षक लगाया। वल्लभनगर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह को चित्तौड़ के राशमी में उपखंड अधिकारी,ऋषभदेव उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ को डूंगरपुर के सागवाड़ा में उपखंड अधिकारी, कोटड़ा उपखंड अधिकारी बीनू देवल को बाडमेर यूआईटी में भूमि अवाप्ति अधिकारी, सराड़ा एसडीओ मनीषा कुमारी मीणा को अलवर के थानागाजी में उपखंड अधिकारी लगाया गया है।
अधिकारी का नाम | अब नई जिम्मेदारी |
ओम प्रकाश-3 | अतिरिक्त निदेशक खान एवं भू विज्ञान |
ओमप्रकाश बुनकर | अतिरिक्त आयुक्त आबकारी |
शैलेष सुराणा | एडीम प्रशासन |
राजीव द्विवेदी | एडीएम सिटी |
प्रदीप सिंह सांगवात | भू प्रबंध अधिकारी |
छोगाराम देवासी | अतिरिक्त संभागीय आयुक्त |
प्रभा गौतम | अतिरिक्त आयुक्त टीएडी |
विनय पाठक | रजिस्ट्रार सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय |
डा. तरु सुराणा | निदेशक टीआरआई |
ज्योति ककवानी | उपायुक्त नगर निगम |
जितेन्द्र ओझा | उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक |
कृष्णपाल सिंह चौहान | एसीईओ स्मार्ट सिटी |
नीलम लखारा | प्रोटोकॉल अधिकारी |
दीपेन्द्र सिंह राठौड़ | वरिष्ठ प्रबंधक आरएसएमएम |
मुकेश चौधरी | अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान |
रागिनी डामोर | उप निदेशक रीपा |
मोनिका जाखड़ | उपखंड अधिकारी सेमारी |
यतींद्र पोरवाल | उपखंड अधिकारी ऋषभदेव |
राजेन्द्र कुमार-2 | उपखंड अधिकारी भींडर |
मनसुख राम दामोर | उपखंड अधिकारी वल्लभनगर |