विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ की, उन्होंने बताया अनुष्का उनके लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बी-टाउन के चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर मीडिया में अपने रिश्ते पर खुलकर बात किया करते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ की। उन्होंने बताया अनुष्का के आने से उनकी जिंदगी के मायने पूरी तरह से बदल गए। वो उनके लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं। विराट ने कोरोना काल के दौरान का जिक्र किया और बताया कि अनुष्का ने उस वक्त कई सेक्रिफाइस किए थे। उन्होंने कहा- पिछले 2 साल में कई चीजें हुईं। इस दौरान हमारी बेटी का जन्म भी हुआ। बतौर मां अनुष्का ने कई सेक्रिफाइसेस किए,उन्हें देखकर मुझे अहसास हुए कि उनकी प्रॉब्लम्स के आगे मेरी दिक्कतें और परेशानियां कुछ भी नहीं थीं। बातचीत के दौरान कोहली ने कहा- ‘हम हमेशा अपनी इंस्पिरेशन अपने आसपास खोजते हैं। अनुष्का मेरी लाइफ में प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। उनके आने से मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।’ विराट आगे कहते हैं- ‘जब हम किसी से प्यार करते हैं तो हमारे अंदर खुद ब खुद कई बदलाव आते हैं। जिंदगी को लेकर अनुष्का की सोच बिल्कुल अलग है। उन्होंने मुझे पहले से बेहतर बनाया है, मैंने उनकी वजह से चीजों को एक्सेप्ट करना सीखा है।’