Rajasthan Udaipur

देशभक्ति के जज्बे के साथ 700 बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा चले 11 हजार कदम

उदयपुर| घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को बेदला गांव राष्ट्रप्रेम में रंगा नजर आया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पैलेस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में सरकारी व निजी स्कूलों सहित कुल सात स्कूलों के 700 छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर 11 हजार कदम का सफर तय किया। देबारी मंडल के कार्यकर्ता भी अलग-अलग पंचायतों से इस रैली में पहुंचे और स्कूली बच्चों की हौंसला अफजाई की। डीजे व ब्रास बैंड पर देशभक्ति गीतों के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।

यात्रा की शुरुआत शौर्य चक्र विजेता मेजर मुस्तफा की माता फातेमा बोहरा व बड़गांव ब्लॉक के सीबीइओ दीपक गौड़ ने की। देबारी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़, संयोजक सुरेश प्रजापत, विजय सिंह चौहान, नंदलाल वैद आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्रवाद का किया जयघोष: भाजपा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व राणा प्रताप मंडल ने मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री डॉ किरण जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने यात्रा को प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं अमर शहीदों के लिए जयघोष कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत कर दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *