Rajasthan State Udaipur

15 अगस्त 2022-आजादी का अमृत महोत्सव चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में मुख्य आयोजन

15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था | सालों तक चले स्वतंत्रता संग्राम में कई आंदोलन हुए और बहुत सारे देश भक्तों ने अपनी शहादत दी ,जिसके बाद हिंदुस्तान में स्वतंत्र रूप से तिरंगा लहराया गया था | भारत में आजादी पाने के लिए बहुत कुछ सहा जिसका वर्णन हमारे इतिहास के पन्नों पर दर्ज है | कितने ही वीरों ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी थी| आजादी के बाद सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए दिल्ली में लाल किले और राज्य पथ पर तिरंगा फहराया गया था| साथ ही जवानों की परेड में हर भारतीय को देश भक्ति की भावना से सरोबार कर दिया था |आज 15 अगस्त 20-22 को पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है | स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में आयोजित किया गया | आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गई है| समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर श्रीमान प्रताप सिंह जी खाचरियावास रहे | मुख्य समारोह ठीक 9:00 बजे मुख्य अतिथि के हाथों द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू हुआ | पुलिस , एनसीसी स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास एवं सलामी दी गई |इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र वितरित किए गए| समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं का व्यायाम प्रदर्शन एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई| इन नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं का उत्साह देखते ही बनता था| साथ ही उदयपुर के नागरिकों ने भी इस में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपना योगदान दिया | कार्यक्रम पूर्ण अनुशासन पूर्वक मनाया गया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे|

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *