राजस्थान सरकार की बड़ा निवेश और रोजगार लाने की तैयारी:दुबई एक्सपो से इसी महीने शुरूआत,न्यूयॉर्क-लंदन-पेरिस ही नहीं बर्लिन-टोक्यो-सिंगापुर से भी आएंगे इन्वेस्टर्स
राजस्थान में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रदेश सरकार ने दुनियाभर में कैम्पेन छेड़ दी है। 3 लेवल पर वर्ल्ड, इंडिया और राजस्थान स्टेट को इसमें शामिल किया गया है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि जनवरी 2022 में जयपुर में होने वाली 2 दिवसीय समिट में इन्वेस्टमेंट संबंधी काम ऑन द स्पॉट किए जाएं। इससे पहले देश-विदेश के इन्वेस्टर्स से सम्पर्क कर राजस्थान आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट ने पिछले दिनों ही करीब 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल पास किए हैं। इन प्रपोजल के साकार होने से प्रदेश में करीब 40 हजार नए रोजगार पैदा होंगे। इनमें से 80-90 फीसदी तक रोजगार प्रदेश के जालोर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में रिन्यूएबल एनर्जी एरिया में मिलेंगे। अडानी ग्रीन एनर्जी, रिन्यू पावर, ग्रीनको एनर्जीज और जेएसडब्ल्यू सोलर प्रदेश में करीब 1 लाख 64 हजार 540 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है। जिससे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 37 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
दुबई एक्सपो से मिलेगी इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स कनेक्ट को स्पीड
दिवाली की छटि्टयाों के बाद वर्चुअल वेबिनार, नेशनल और इंटरनेशनल रोड शो और अलग-अलग देशों के राजदूतों से चर्चा के प्रोग्राम तय किए जा रहे हैं। 12 से 18 नवम्बर को दुबई एक्सपो में हिस्सा लेने राजस्थान से उद्योग विभाग,रीको और बीआईपी से जुड़ी टीम जाएगी।विभाग ने 14 पॉलिसी तैयार की हैं,जिनसे इन्वेस्टर्स राजस्थान में इन्वेस्टमेंट के लिए मोटिवेट हों। इसमें ईज ऑफ डूइंग के साथ कई तरह की रियायतें भी शामिल हैं।
पहले लेवल पर इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स पर बड़ा फोकस
पहले लेवल पर इंटरनेशनली फॉरेन कंट्रीज के इन्वेस्टर्स और राजस्थान समेत देशभर के एनआरआई इन्वेस्टर्स को 20 और 21 जनवरी 2022 को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में होने वाले स्टेट इन्वेस्टर्स समिट-इन्वेस्ट राजस्थान-22 में आमंत्रित किया जा रहा है। दुबई के बाद यूएसए,यूके,फ्रांस,जर्मनी,जापान,साउथ कोरिया,सिंगापुर से भी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने के लिए रोड शो किए जाएंगे।
सरे लेवल पर भारत के 28 शहरों में राजस्थान से जा रहीं टीम
दूसरे लेवल पर भारत के 28 बड़े शहरों में रीको,बीआईपी और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट की टीमें जा रही हैं।दिल्ली,मुम्बई,चेन्नई,अहमदाबाद,वड़ोदरा, कोलकाता,बेंगलुरू,हैदराबाद,पुणे जैसे महानगर और बड़े शहर इनमें शामिल हैं।पड़ोसी राज्य हरियाणा,यूपी,एमपी,गुजरात,दिल्ली की जो इंडस्ट्रीज एक्सपेंड करना चाहती हैं,उन्हेें भी आमंत्रित किया जा रहा है।भारत की टॉप 500 कम्पनियों से भी राजस्थान में निवेश की रिक्वेस्ट की गई है।
तीसरे लेवल पर राजस्थान के सभी 33 जिलों में इन्वेस्ट समिट
तीसरे लेवल पर राजस्थान के सभी 33 जिलों में इन्वेस्टर्स तलाशे जा रहे हैं। वहां के प्रवासी राजस्थानियों से सम्पर्क कर एरिया वाइज निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।सभी 33 जिलों के कलेक्टर्स,रीको के ऑफिसर और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट की टीम को जिलों में टास्क दिया है। इन्वेस्ट राजस्थान की थीम पर ही इन्वेस्ट भीलवाड़ा,इन्वेस्ट जालोर,इन्वेस्ट जोधपुर,इन्वेस्ट अलवर कैम्पेन छेड़ी जा रही है।
इन्वेस्टर्स के लिए सुनहरा मौका
दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर,दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे,अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे,गैस ग्रिड पाइप लाइन ये सभी राजस्थान को एडवांटेज देते हैं।इनके अलावा उत्तरी भारत में उत्तरप्रदेश,हरियाणा के मुकाबले राजस्थान में इन्वेस्टर्स को जमीनें और लेबर सस्ती मिलती हैं। राजस्थान शांत प्रदेश भी माना जाता है। वेस्टर्न पार्ट में सोलर एनर्जी से बेहद कम रेट लगभग 2 रुपए यूनिट पर बिजली पैदा हो सकती है।एमएसएमई एक्ट-2019,राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019,राजस्थान इंडस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी-2019, सोलर एंड विण्ड पॉलिसी,वन स्टॉप शॉप सिस्टम जैसी कई महत्वपूर्ण पॉलिसी और प्रोग्राम सरकार ने लागू किए हैं।
जस्थान में सेक्टर और क्लस्टर वाइज क्योंं है निवेश का बेहतरीन मौका
इसी साल बजट में मारवाड़ इंडस्ट्री क्लस्टर में 5000 बीघा से ज्यादा जमीन पर जोधपुर-पाली मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया डवलपमेंट की घोषणा हुई है।प्रोजेक्ट में इंडस्ट्रीयल,कॉमर्शियल,रेसीडेंशियल कॉलोनी भी होंगी।जोधपुर में बायोटेक फार्मा बिजनेस इंक्यूबेशन एंड रिसर्च सेंटर और लोहावट, भोपालगढ़, बावड़ी में नए इंडस्ट्रियल एरिया डवलप हो रहे हैं।लोहावट इंडस्ट्रियल एरिया के लिए 48.56 हेक्टेयर जमीन और भोपालगढ़ में 33.08 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।मथानिया,जोधपुर में 100 करोड़ लागत से मेगा फूड पार्क स्टेबलिश हो रहा है। यह करीब 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट माना जा रहा है।जबकि ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया क्लस्टर भी करीब 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट माना जाता है।बाड़मेर रिफाइनरी और उसके पास पेट्रोलियम,कैमिकल्स एंड पेट्रोकैमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन राजस्थान (PCPIR) इन्वेस्टमेंट के लिहाज से बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है।इसके अलावा रीको के 44 जोन और आ रहे हैं।जयपुर में फिनटेक पार्क आईटी और फायनेंशियल कम्पनियों के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट हब बन सकता है। 4 लाख 8 हजार 591 वर्गमीटर जमीन पर इसस पार्क से 3000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट टारगेट किया गया है।
ये हैं इंडस्ट्रीज जिनके लिए इन्वेस्टमेंट पर है फोकस
प्रोडक्ट बेस्ड इंडस्ट्रीज जैसे- फर्नीचर एंड हैंडीक्राफ्ट्स, स्पोर्ट्स,सिरेमिक,ग्लास,एलईडी,सोलर एनर्जी,फायनेंस एंड टेक्नीकल सर्विसेज,आईटी,इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग,जेम्स एंड ज्यूलरी,फ्रूड प्रोसेसिंग,ऑटोमोबाइल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल, कैमिकल एंड पेट्रोकैमिकल, मेडिकल एंड हेल्थ, माइंस एंड मिनरल्स,रिन्यूएबल एनर्जी,टैक्सटाइल,टूरिज्म, ईएसडीएम को थ्रस्ट सेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है।











