Gujrat Madhya Pradesh Rajasthan State Udaipur Uttar Pradesh Weather

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बारिश के कारण 145 मौतें, 40 गांव अलर्ट पर

देश के पश्चिमी हिस्से महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में यमुना के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। 40 गांव अलर्ट पर हैं। मथुरा में यमुना नदी कटान के बाद अपना मूल रास्ता छोड़कर 2km दूर बह रही हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। गंगोत्री हाईवे धरासू पुराना थाना और सोनागढ़ के पास ब्लॉक है। यमुनात्री हाईवे भी नारदचट्टी के पास बंद है। कुथनौर में ट्रैफिक शुरू हो गया है। बाकी जगहों पर मलबा हटाने का काम जारी है।

इधर, गुजरात के तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। जूनागढ़ जिले में 12 घंटों में 331mm बारिश हुई। NDRF ने पोरबंदर जिले के एक स्कूल में फंसे 46 बच्चों और 4 टीचर्स को बचाया।

वहीं, महाराष्ट्र में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन मुंबई में 107.4mm बारिश हुई। ठाणे जिले में पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 145 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में 2281 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
गुजरात के जूनागढ़ में बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश से मधुवंती नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ से चिरोदा और समाधियाला गांवों जलमग्न हो गए हैं। दोनों गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

ऐसा ही हाल घेड़ तालुका का है। यहां पिछले 24 घंटों में 8 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। बुधवार रात को बाढ़ में फंसे गांववालों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। वंथली-केशोद में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है। जूनागढ़ जिले में पिछले 24 घंटों में 13 इंच बारिश हो चुकी है।
नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 गेटों में से 7 गेट आज भी खुले हुए हैं। कल बुधवार सुबह 6:30 बजे से डैम के 5 गेट खोले गए थे। उसके बाद 2 और गेट खोल दिए गए। रतलाम में केदारेश्वर महादेव मंदिर का झरना सीजन में तीसरी बार बह निकला। मंदिर परिसर में पानी ही पानी हो गया। डिंडौरी और शिवपुरी में भी सुबह से बारिश हो रही है।
भीलवाड़ा में मूसलाधार बरसात के कारण गुरुवार सुबह शहर की सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। लगातार बरसात से जलभराव, नदियों में फिर से उफान दिख रहा है। इससे पहले जयपुर में बुधवार शाम और देर तक झमाझम बरसात हुई है। जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली, जालोर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
मुंबई में गुरुवार सुबह बारिश से राहत मिली और शहर के कुछ हिस्सों में लगभग एक हफ्ते बाद धूप खिली। बुधवार से महानगर में बारिश में कमी आई है और रात भर बारिश की कोई सूचना नहीं है।

इधर नांदेड़ जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बाद रावनगांव से 275 लोगों को बचाया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *