ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश दौरे में दिल्ली टीम से शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा संचालित ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी (उदयपुर) ने दिनांक 20/11/ 2022 दिल्ली प्रदेश का दौरा करते हुए दिल्ली टीम की शाखा ह्यूमन राइट्स सेल & men’s protection cell के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण वशिष्ट जी से शिष्टाचार भेंट की । सुरभि मेनारिया धींग जी ने दिल्ली टीम के कार्यों की समीक्षा ली व आगे की कार्यप्रणाली बताते हुए संगठन के कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के आदेश दिए। बैठक में दिल्ली टीम के कार्यों की रूप रेखा बनाई गई व कुछ नये निर्देशों के साथ टीम को प्रत्साहित किया गया। दिल्ली टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया। संगठन की संस्थापिका एवम् अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी को प्रदेश दौरे की रिपोर्ट सौपीं गई। रिपोर्ट में दिल्ली टीम के कार्य सराहनीय रहे। संस्थापिका महोदय ने जल्दी ही राष्ट्रीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।











