लेकसिटी राखी फेस्ट” के तीसरे रविवार को “ओपन स्टेज” में प्रतिभागियों की धमाल, योगेश भाट प्रथम, विवेक सुथार द्वितीय एवं रामावतार सारस्वत ने तृतीय स्थान की बाजी मारी, बने विजेता।
14 जुलाई 2025 उदयपुर, लेकसिटी मॉल एवं बंधन टीवी भारत के संयुक्त तत्वाधान में “लेकसिटी राखी फेस्ट” के अंतर्गत 13 जुलाई 2025 को सभी प्रतिभागियों के लिए “ओपन स्टेज ” आयोजित किया गया। इस कंपटीशन के लिए उदयपुर से विभिन्न प्रतिभाओं की श्रेणी में 40 प्रतिभागियों को चुना गया, जिसमें से चयनित 30 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा स्टेज पर बिखेरा। किसी ने गिटार के साथ अपने गाने की प्रस्तुति दी, तो किसी ने अपने डांस का हुनर बताया, किसी ने अपनी स्वरचित कविता से जजेज़ का मन मोह लिया, तो किसी ने अपने शब्दों में स्टोरी टेलिंग के माध्यम से जनता को संदेश दिए, किसी ने अपने सुरों से सभी जजेज़ एवं ऑडियंस को खड़े होने पर मजबूर किया, तो किसी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का गाना गाकर तालियां बटोरी, किसी ने अपने गाने की प्रस्तुति से लीजेंडरी सिंगर महेंद्र कपूर जी की याद दिलाई, तो किसी ने शिव तांडव स्त्रोत पर तांडव प्रस्तुत किया।
अपनी बेहतरीन, मनमोहक एवं दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के दम पर योगेश भाट ने प्रथम स्थान, विवेक सुथार ने द्वितीय स्थान एवं रामावतार सारस्वत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारायण जी लोहार एवं आराध्या वैष्णव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
अतिथि एवं जज द्वारा सभी विनर को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए साथ ही पैंटालूंस की तरफ से गिफ्ट वाउचर दिए गए।
सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
बंधन टीवी भारत की ओनर गरिमा माथुर, श्रीमती कृष्णा नागारची, प्रीत फैशनम से श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती किरण खत्री और खुशी आदि जज के तौर पर मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के तौर पर पैंटालून से आतिफ खान। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लेकसिटी मॉल से राहुल शर्मा। अतिथि के तौर पर एस.के कास्टिंग एजेंसी से सुरेश नागारची, विनायक सिक्योरिटी से रंतेश सनाढ्य आदि मौजूद रहे।
मीडिया अतिथि के तौर पर उदयपुर न्यूज़ से गौरव सुथार, पल्स 9 राजस्थान से हरीश जी नवलखा , मिशन 27 न्यूज़ से मदन जी चौधरी, सुहालका समाज के मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज जी एवं न्यूज़ रथ मीडिया से हिमांशु परिहार मौजूद रहे।
सभी अतिथिगण एवं जज द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बंधन टैलेंट स्टूडियों एवं बंधन टीवी भारत की टीम से आंचल राठौड़, हेमंत नाथ, विनायक पाटीदार एवं मयंक धाकड़ का विशिष्ट योगदान रहा।
कार्यक्रम में मंच संचालन एंकर नितिन दशोरा सह-संचालन कुणाल वैष्णव एवं अभिषेक पालीवाल द्वारा किया गया।
लेकसिटी मॉल के मैनेजर राहुल शर्मा जी ने बताया कि लेक सिटी मॉल से 599/- की खरीद पर गिफ्ट वाउचर प्राप्त करने का सुनहरा मौका लेकसिटी मॉल आपके लिए लेकर आया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर, द्वितीय पुरस्कार 5,100 के गिफ्ट वाउचर एवं तृतीय पुरस्कार 2,100 के गिफ्ट वाउचर रहेंगे। इसी के साथ लेक सिटी मॉल के द्वितीय फ्लोर पर मात्र 6999/- में आप अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिससे आपको अपने प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले करने के साथ ही आपकी टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलती है।
लेकसिटी मॉल की इवेंट को-ऑर्डिनेटर कंपनी बंधन इवेंट्स एवं बंधन टैलेंट स्टूडियो के ऑनर नितिन दशोरा ने बताया कि “लेकसिटी राखी फेस्ट” के अंतर्गत उदयपुर की जनता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 29 जून 2025 को “उदयपुर डांस चैंपियनशिप”, 6 जुलाई 2025 को “सुरीले सिंगिंग कंपटीशन”, 12 जुलाई 2025 को “छोरा मेवाड़ी” (स्टैंड-अप कॉमेडी) एवं 13 जुलाई 2025 को “ओपन स्टेज ” का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में 26 जुलाई शनिवार “छोरा मेवाड़ी” (स्टैंड-अप कॉमेडी) का द्वितीय चैप्टर आयोजित किया जाएगा।
इसी के साथ बंधन टैलेंट स्टूडियो द्वारा उदयपुर की जनता के लिए डांसिंग, सिंगिंग, योगा, एरोबिक्स, जुंबा, एंकरिंग, ड्राइंग, मेहंदी, टैटू मेकिंग, एक्टिंग, मेकअप, इवेंट मैनेजमेंट, मूवी मेकिंग, डिजिटल मार्केटिंग आदि की क्लासेस लगाई जा रही है। जिसमें 28, 29, 30, 31 जुलाई को आरंभ वर्कशॉप आयोजित की जाएगी जो पूर्णतया चारों दिनों के लिए नि:शुल्क रहेगी, जिसमें आपके हुनर को एवं प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा मौका बंधन टैलेंट स्टूडियो आपके लिए लेकर आया है।
यह सभी कार्यक्रम बंधन वेडिंग एंड इवेंट टीम द्वारा मैनेज किए जा रहे हैं, जिसमें मीडिया पार्टनर बंधन टीवी भारत, अगम्य मीडिया, उदयपुर न्यूज़ एवं टुडे न्यूज़ राजस्थान है।











