शिवसेना (एकनाथ संभाजी शिंदे साहब गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल साहब का भव्य स्वागत
उदयपुर 18 जुलाई 2025। आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को शिवसेना (एकनाथ संभाजी शिंदे साहब गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल साहब के दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
शिवसेना राज्य उप प्रमुख रविराज सोनी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों द्वारा कैप्टन साहब का फूल-मालाओं, राजस्थानी पगड़ी, उपरना, तथा महाराणा प्रताप जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस शुभ अवसर पर निम्न प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे:
अशोक जैन, जगदीश प्रजापत, सुंदर नागदा, लक्ष्मणलाल मीणा, बाबूलाल सालवी, विक्रम सिंह बाघेला, तेजप्रकाश औदिच्य, दिनेश कुमार लिंजारा, भानु प्रताप सिंह कृष्णावत, विनोद खटीक, विजय पटेल, प्रवीण चौधरी, महितोष शर्मा, ललित सेन, कमल सनाढ्य, प्रवीण हंसवाला, राजकुमार सोनी, हरि सिंह सिसोदिया, विशाल सुवालका, प्रियंका सिंह, सिद्धिका सोनी, रानी भाटिया सहित संभाग, जिला, महानगर, युवा, सेवा, तहसील, मंडल व महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम शिवसेना की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।











