Health Rajasthan State Udaipur Uncategorized

परसाद थाना क्षेत्र में ट्रेलर और एंबुलेंस की भिड़ंत से मरीज महिला की मौत

उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में बीती रात को ट्रेलर और एंबुलेंस की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार मरीज महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक सहित चार अन्य घायल हो गए। परसाद थानाधिकारी उमेंन्द्र सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। जिसमें लीलकी(50) पत्नी अमरचंद मीणा की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत मृतक के दोनों बेटे अपने मां को परसाद सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए थे।

हालत गंभीर होने पर मृतक महिला को एंबुलेंस से एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। तभी परसाद और बारा गांव के बीच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाए। तभी पीछे से आ रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकरा गई। ट्रेलर के आगे की बॉडी बुरी तरह पिचक गई। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। एंबुलेंस में सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दूसरी एंबुलेंस बुलाकर एमबी हॉस्पिटल भेजा गया।
हादसे में मृतक महिला के अलावा चार जने घायल हुए हैं। इसमें इमरजेसी मेडिकल टेक्निशियन(ईएमटी) राजेश मीणा की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर लिया गया है। वहीं, मृतक महिला के बेटे ओमप्रकाश और राजू को भी चोट आई हैं। चालक शकील मिर्जा भी गंभीर हालत में भर्तीं हैं। एएसआई भेरूसिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया है। पोस्टमार्टम बाद परिजनों को दिया जाएगा। वहीं, घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *