Uncategorized

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व:दिल्ली में यमुना के जहरीले झाग में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, UP-बिहार में घाटों पर उमड़े व्रती

छठ पूजा का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। दिवाली के बाद आने वाला यह त्योहार चार दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़े ही उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। देश के दूसरों हिस्सों में भी छठ मनाई जा रही है। आज ‘नहाय-खाय’ से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात का प्रसाद बनाया जाता है और व्रती इसे ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के दिन से घर में सात्विक भोजन बनने लगता है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान व्रती भोजन में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। नहाने के बाद ही भोजन बनाया जाता है। छठ पर महिलाएं उपवास करती हैं और घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।

‘क्या इसी वजह से यमुना किनारे छठ मनाने पर रोक लगाई?’
पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और दिवाली में आतिशबाजी के कारण दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। यमुना नदी में अमोनिया का लेवल काफी बढ़ गया है। इससे यहां झाग बन गया है। झाग के बीच स्नान करती व्रतियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या इसी वजह से यमुना किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाई थी।

छठ पूजा का कार्यक्रम
8 नवंबर 2021, सोमवार- (नहाय-खाय)
9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)
10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021, शुक्रवार- (उगते सूर्य को अर्घ्य)

छठ की पूजा सामग्री
छठ पूजा में विशेष सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, जिनमें टोकरी, लोटा, फल, मिठाई, नरियल, गन्ना और हरी सब्जियां प्रमुख हैं। इसके अलावा दूध-जल के लिए एक ग्लास, शकरकंदी और सुथनी, पान, सुपारी और हल्दी, अदरक का हरा पौधा, बड़ा मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती का इस्तेमाल होता है। साथ ही कई लोग पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल और आटे से बना ठेकुआ, चावल, सिंदूर, दीपक और शहद भी प्रसाद के तौर पर देते हैं।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *