पद्मश्री अवॉर्ड 2020:अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कंगना रनोट को मिला पद्मश्री
पद्मश्री 2020 अवॉर्ड समारोह आज राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषण स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। एक्ट्रेस कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया किया।
करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत कुल 102 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा। इनके अलावा 10 लोगों को पद्म भूषण, जबकि 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले कुल 119 लोगों में 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेडर भी शामिल है।
पद्म विभूषण सम्मान
| नाम | क्षेत्र |
| शिंजो आबे | पब्लिक अफैयर्स |
| एसपी बालासुब्रमण्यम | कला |
| बेले मोनप्पा हेगड़े | मेडिसिन |
| नरिंदर सिंह कपानी | साइंस |
| मौलाना वहीदुद्दीन खान | स्प्रिचुएलिटी |
| बी.बी. लाल | आर्कोलॉजी |
| सुदर्शन साहू | कला |
पद्म भूषण सम्मान
| नाम | क्षेत्र |
| के. एस. चिथरा | कला |
| तरुण गोगोई | पब्लिक अफैयर्स |
| चंद्रशेखर काम्बरा | लिट्रेचर और एजुकेशन |
| सुमित्रा महाजन | पब्लिक अफैयर्स |
| नृपेंद्र मिश्रा | सिविल सर्विस |
| राम विलास पासवान | पब्लिक अफैयर्स |
| केशूभाई पटेल | पब्लिक अफैयर्स |
| कल्बे सादिक | स्प्रिचुएलिटी |
| रजनीकांत देवीदास श्रॉफ | ट्रेड और इंडस्ट्री |
| तरलोचन सिंह | पब्लिक अफैयर्स |











