स्वैग ऑफ उदयपुर सीजन 3 उदयपुर डिस्ट्रिक्ट ग्रैंड फिनाले लेक सिटी मॉल में संपन्न, खुशी स्वर्णकार, संगीता घारू और ईदिका शर्मा ने जीता स्वैग ऑफ उदयपुर सिटी का खिताब, व्यवसायियों को मिले राइजिंग ब्रांड्स ऑफ उदयपुर
उदयपुर, बहुचर्चित स्वैग ऑफ उदयपुर सीजन 3 का उदयपुर डिस्ट्रिक्ट का ग्रैंड फिनाले दिनांक 7 11 मई 2023 को लेक सिटी मॉल में सभी बच्चों की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ संपन्न हुआ। यह सिंगिंग,डांसिंग ,एक्टिंग और मॉडलिंग कंसर्ट है जो एन.बी.एस. प्राइवेट लिमिटेड, एन.एल. फाउंडेश, दैनिक नवज्योति और लेक सिटी मॉल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में में उदयपुर डिवीजन से चयनित 50 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया। डांस के जज कत्थक आश्रम से चंद्रकला चौधरी, खुशी वैष्णव, वासु राठौड़, सिंगिंग में नारायण गंधर्व और राहुल शर्मा एवं मॉडलिंग में हिमांशु दशोरा ने जजमेंट दिया साथ ही कंटेस्टेंट्स को बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम मे दैनिक नवज्योति प्रिंट मीडिया सपोर्टर, टुडे न्यूज़ राजस्थान एवं बंधन टीवी भारत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सपोर्टर, इंटरनल उदयपुर सोशल मीडिया सपोर्टर है। इस ऑडिशन में उदयपुर डिवीजन के विभिन्न प्रतिभागियों ने नृत्य में, गायन में, एक्टिंग में एवं रैपिंग में अपनी कला का प्रदर्शन दिया। स्वैग ऑफ उदयपुर सिटी का खिताब खुशी स्वर्णकार (सीनियर) एवं संगीता घारू और ईदिका शर्मा ( जूनियर) ने जीता।
मिस्टर उदयपुर सिटी एवं मिस उदयपुर सिटी (सीनियर) फैजान खान और यामिनी प्रजापत, मिस्टर उदयपुर सिटी एवं मिस उदयपुर सिटी (जूनियर) आरव छाबड़ा, यथार्थ चौहान एवं यशस्वी वैष्णव रहे। वॉइस ऑफ उदयपुर सिटी (सीनियर) विशाल राव (जूनियर) सृष्टि मालिक ने अपने नाम किया। रिदम ऑफ उदयपुर सिटी (सीनियर) दिव्या मालवीय (जूनियर) शिवांगी कठेरिया एवं रायशा गौरव जैन ने जीता। स्वैग ऑफ उदयपुर सिटी नटखट अवार्ड रिदम वैष्णव ने जीता। प्रियंका जोधावत ने इंस्टा स्टार ऑफ उदयपुर सिटी की ट्रॉफी जीती।इसी के साथ स्वैग ऑफ उदयपुर डिवीजन लेवल के ऑडिशन समाप्त हो गए हैं, 12 मई से 17 मई तक चयनित प्रतिभागियों के लिए क्वार्टर फाइनल राउंड रहेगा। 21 मई को सेमी फिनाले रहेगा और दिनांक 29 मई 2023 को स्वयं ऑफ उदयपुर सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले अटल सभागार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जिनेंद्र जी शास्त्री जी के कर कमलों द्वारा द्वारा सभी बच्चों को ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही नेशनल ह्यूमन राइट एवं चाइल्ड डेवलपमेंट कमिशन (एनजीओ) से श्रीमान गोविंद जांगिड़ को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर राइजिंग ब्रांड्स ऑफ उदयपुर के अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ उन्हें राइजिंग ब्रांड्स ऑफ उदयपुर के लिए भी नॉमिनेट किया गया जिसका वितरण समारोह 29 मई को उदयपुर में किया जाएगा।
अवार्ड की श्रृंखला में डॉक्टर चंद्रकला चौधरी, श्रीमान नारायण जी गंधर्व एवं खुशी वैष्णव को उदयपुर मिरर से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वैग ऑफ उदयपुर सीजन 3 की ब्रांड एंबेसडर काव्या हरकावत एवं स्वैग ऑफ उदयपुर सीजन 2 के विनर वासु राठौड़ भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एंकर ऋतिक प्रजापत ने एंकरिंग करते हुए समा बांध दिया। साथ ही उदयपुर द सोशल डायरी से गौरव सुथार, लेकसिटी डेकोरेशन से सैफ खान, इंटरनल उदयपुर से अनीश सैनी एवं कुनाल समरवाल सहित प्रतिभागी और दर्शक मौजूद थे।











