Rajasthan State

राजस्थान में 29 हजार पदों पर भर्तियां करेगा शिक्षा विभाग:कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सैकंड समेत 8 भर्तियां निकाली जाएंगी, विभाग ने पूरी की तैयारी

राजस्थान सरकार दीपावली बाद प्रदेश में बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में 29 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग में होने वाली इन भर्तियों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सैकंड शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक समेत 8 भर्तियों के करीब 29 हजार पदों पर दिसम्बर में विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में करीब 60 हजार नई भर्तियों का वादा किया था। इनमें से 31 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों के पदों पर 26 सितंबर को परीक्षा का आयोजन हो चुका है। वहीं अब सरकार की ओर से करीब 29 हजार पदों पर भर्ती का नया खाका तैयार किया गया है। जिनकी भर्ती की विज्ञप्ति दिसंबर तक आने की सम्भावना है। जिनसे प्रदेश के साथ ही 29 हजार पदों पर युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे।

राजस्थान में आने वाले समय में बेरोजगारों को भर्तियों की बम्बर सौगात दी जाएगी। ग्रेड थर्ड शिक्षकों के 31 हजार पदों पर 26 सितंबर को रीट परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, अब कम्प्यूटर अनुदेशक, ग्रेड सैकंड शिक्षक, ग्रेड फर्स्ट शिक्षक, विशेष शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड, पीटीआई ग्रेड सैकंड, पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड के पदों पर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें से कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस जारी किया जा चुका है। वहीं, अन्य भर्तियों का सिलेबस जारी कर विज्ञप्ति जारी करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक और जहां सरकार की ओर से 29 हजार पदों पर नई भर्तियों को निकालने की तैयारी की जा रही है। वहीं अदालत में अटकी भर्तियों को भी सरकार ने पैरवी कर जल्द पूरा कर की तैयारी की है। इसके साथ ही लंबित चल रही शिक्षा विभाग की करीब 5 हजार पदों की भर्तियों को सरकार की ओर से निस्तारित करवाते हुए अधिकतर पदों पर नियुक्ति देने का काम किया गया है। वहीं, अब 637 शारीरिक शिक्षक और वरिष्ठ अध्यापकों को भी जल्द ही नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को आने वाले वक्त में बड़ी राहत मिल सकती है।

इन पदों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की जा रही है तैयारी

  • 10 हजार 157 पदों पर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर
  • 10 हजार पदों पर ग्रेड सैकंड शिक्षक
  • 6 हजार पदों पर ग्रेड ​​​​​​​फर्स्ट शिक्षक
  • 1 हजार पदों पर विशेष शिक्षक
  • 461 पदों पर प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड
  • 461 पदों पर पीटीआई ग्रेड थर्ड
  • 461 पदों पर पीटीआई ग्रेड सैकंड
  • 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड
  • जो वादा किया पूरा करेंगे

    शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादे के अनुरूप काम कर रही है। जिसके तहत 31,000 शिक्षकों के पद पर जहां हाल ही में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। अगले कुछ दिनों में ही शिक्षा विभाग में लगभग 29,000 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं को राजस्थान में ही रोजगार मुहैया हो सके।

    बेरोजगारों के संघर्ष की जीत

    राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं। ऐसे में सरकार को लंबित भर्ती परीक्षाओं को जल्द से जल्द पूरा कर बेरोजगारों को नियुक्तियां देनी चाहिए। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के साथ ही परीक्षा में धांधली करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *