कोरोना के नए वैरीएंट XBB 1.5 से संक्रमित मरीज जयपुर में मिला
राजस्थान में कोरोना के नए वेरिएंट XBB 1.5 से संक्रमित मरीज के मिलने की खबर आई। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के जयपुर में ओमीक्रोम के सब वेरिएंट्स संक्रमित मरीज की पुष्टी की गई है। यह वेरिएंट अमेरिका से निकला है और अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट माना जा रहा है जो पिछले वेरिएंट से 104 गुना तेजी से फैलता है। जयपुर के s.m.s. मेडिकल कॉलेज में हुई जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में इस व्यक्ति के संक्रमित होने की खबर आई है। केस जयपुर के सोडाला इलाके का है और दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में जांच के लिए आया था।











