उदयपुर की कथौड़ी जनजाति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताई समस्याएं

जयपुर के राजभवन परिसर में उदयपुर की कथौड़ी जनजाति आदिवासी महिलाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष समस्याएं बताइए। राज्यपाल कलराज मिश्रा और सीएम अशोक गहलोत के सामने जनजाति महिलाओं ने अपने क्षेत्र में पक्का मकान नहीं होने और पानी की समस्या गिनाई। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर नदी पर जाना पड़ता है जलापूर्ति की कोई सुविधा नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम लोगों को भी प्रयास करना चाहिए आप अपने बच्चों को स्कूल भेजें शिक्षित करें। राष्ट्रपति ने सरकारी योजनाओं के साथ पारंपरिक हुनर और हस्त कौशल से जुड़े काम करके आजीविका बढ़ाने की बात कही।