Rajasthan State Udaipur Uncategorized Weather

बालोतरा में बोलेरो बही, मां और 2 बेटियों की मौत, भरतपुर में बांध के पानी में उतरी बस

राजस्थान में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बालोतरा में बुधवार को लूणी नदी में बोलेरो बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। 8 माह के बेटे समेत तीन लोग लापता हैं। जेसीबी और क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया।
जालोर जिले में मंगलवार को सुकड़ी नदी में नहाने उतरे 6 युवक बह गए। इनमें से 4 की बॉडी बुधवार को मिल चुकी है।
भरतपुर के रुदावल में एक बस ड्राइवर ने 30 से ज्यादा पैसेंजर्स की जान जोखिम में डाल दी। ड्राइवर ने पांचना बांध के पानी से भरी पुलिया में बस उतार दी।
वहीं, नागौर के जसनगर में नेशनल हाईवे-458 पर लूणी नदी पुलिया के ऊपर से बह रही है। इसलिए वहां ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जयपुर और भरतपुर में भी दोपहर में तेज बारिश से जलभराव हो गया।
उधर, करौली, अलवर और आसपास के कई जिलों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार को झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जालोर के सायला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बहे 3 युवकों की बॉडी आज सुबह करीब 10 बजे मिली। एक युवक की बॉडी दोपहर में मिली। इससे पहले मंगलवार शाम को अंधेरे में रेस्क्यू करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अधिकारियों ने बताया कि युवकों को स्थानीय लोगों ने जाने से मना किया था, लेकिन वे नहीं माने। सभी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में उतरे थे और बहाव में फंस गए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *