माली कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक रेसीडेंसी में मनाया गया ’77वां गणतंत्र दिवस’
माली कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक रेसीडेंसी में आज 77वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस आयोजन में पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया व अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर ललित श्रीमाली (प्रोफेसर, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर) थे। इस कार्यक्रम मैं भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर ग्रुप डांस, सोलो डांस व कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गई. कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश चंद्र पारीक, योगेश जैन व रौनक गेलडा के द्वारा किया गया था।











