शहर के सभी 55 वार्डों में विकास कार्य करने के लिए 8.5 की राशि प्रस्तावित
उदयपुर, नगर निगम के 55 वार्डों में 8.5 करोड़ की लागत से शहर में विकास कार्य कराएंगे। इसमें सड़क की मरम्मत और नालियों की मरम्मत का कार्य शामिल है। शनिवार को नगर निगम समिति द्वारा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में कटारिया जी ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए 22 प्रयास करने के निर्देश दिए। दूसरी शहरों की तुलना में उदयपुर शहर की व्यवस्था अच्छी है परंतु इसे नियमित तौर पर सुचारू रूप से सही तरीके से मेंटेन रखना होगा। शहर में आने वाले पर्यटक यहां की अच्छी छवि लेकर जाए इसके लिए प्रयास करने होंगे।











