नेशनल पेंसिक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर(राजस्थान )के चार खिलाड़ियों ने जीते 2 रजत और 2 कांस्य पदक
दिनांक 24 दिसम्बर से एमडी युनिवरसिटी रोहतक हरियाणा में आयोजित 4 दिवसीय राष्ट्रीय पेसिंक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उदयपुर के 10 खिलाडीयों ने राजस्थान टीम की तरफ से हिस्सा लिया था जिसमे चार खिलाड़ियों ने पदक जीते और बाकी खिलाड़ियों का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा !
पेसिंक सिलाट एसोसिएसन उदयपुर के जिला सचिव रेंशी हरिश कुमार सांवरिया ने बताया कि नेशनल पेसिंक सिलाट प्रतियोगिता में प्री टीन वर्ग में अनन्या देवानी ने रजत पदक और शिरानी गर्ग ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया, सब जुनियर वर्ग में आर्यन चौरसिया ने रजत पदक जीता और जुनियर वर्ग में दिवा जैन ने कांस्य पदक जीता !
उदयपुर के चारो पेंसिक सिलाट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीत कर पुरे राजस्थान व उदयपुर जिले का नाम रोशन कर दिया और अपने गुरु और माता पिता का नाम गौरवांवित किया !
सभी खिलाड़ियों का कल उदयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया











