सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023- 11 जनवरी से 17 जनवरी तक
उदयपुर, 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा व एस.पी. विकास शर्मा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित निर्देश दिए। आगामी सप्ताह में मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित बैठक में जिला कलेक्टर एवं एसपी ने सभी अधिकारियों को खास निर्देश दिए। इसमें जन जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी जैसे प्रदर्शनी, शुभारंभ समारोह, वाहन चालकों से संवाद, प्रचार सामग्री वितरण, नुक्कड़ नाटक आदि। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। इस बैठक में शहर के ADM, PWD, RTO, DTO, नगर निगम आयुक्त सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।











