उदयपुर की सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 20 दिसम्बर 2022 को विवेकानंद सभागार में होगा।
उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का 30वां दीक्षांत समारोह विवेकानंद सभागार में 20 दिसम्बर 2022 को होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। साल 2021 में कुल 88 यूनिवर्सिटी मेडल मिलेंगे। इसमें 70 महिला और 18 पुरुषों के मेडल हैं। वहीं चांसलर मेडल8 मेडल मिलेंगे। इसमें 6 महिला और 2 पुरुष के हैं। स्पांसर्ड मेडल 11 हैं। इनमें 8 महिला और 3 पुरुष है। पीएचडी में कुल 183 मेडल मिलेंगे। साल 2015 से लेकर 2021 तक बेटियां उच्च शिक्षा में लगातार लड़कों को पछाड़कर अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रही है। इन वर्षों में 531 में से 402 यूनिवर्सिटी मेडल पर लड़कियों का कब्जा रहा। यूनिवर्सिटी कुलपति प्रोफेसर आईवी त्रिवेदी ने बताया कि समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।











