राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ,ह्यूमन राइट्स सेल एवं चारु द हेल्पिंग हैंड्स,डीमास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में तारा संस्थान की श्रीमती कृष्णा आनंद आश्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ अंताक्षरी का कार्यक्रम रखा गया।
उदयपुर 27/08/2022 उदयपुर चेयरपर्सन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ह्यूमन राइट्स सेल सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया की सभी बुजुर्गों के साथ अंतराक्षरी की प्रतियोगिता रखी गई ।
जिसमें प्रथम स्थान पर यमुना ग्रुप , द्वितीय स्थान पर गंगा रहा।
दिव्या सारस्वत जी ने अपनी आत्मजा चारु सारस्वत की स्मृति में संयोजन किया!
अंतर्राष्ट्रीय गायक एंव लेखक अभिषेक जी शर्मा द्वारा बड़े ही रोचक तरीकों से अंताक्षरी खिलायी गई।
कार्यक्रम का संचालन मंच से तोषी सुखवाल द्वारा किया गया। तारा संस्थान से अनीता जी गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मूमल जोशी, प्रेमलता मेनारिया, तोषी सुखवाल,डॉक्टर शिखा स्वरूपरिया,ऋतु केवलिया ,तारा नंदवाना ज्योति अग्रवाल उपस्थित रहे।
संस्थापिका एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा ने हाल ही में गए वरिष्ठ नागरिक दिवस को ध्यान में रखते हुए किए गए, कार्यक्रम की बहुत सराहना करी एवं बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारी आने वाली पीढ़ियों के संस्कार स्मरणिका के रूप में होते हैं। और वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन का यह कार्यक्रम बहुत ही साधुवाद देने योग्य है।











