चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति सरकार का जागरुकता अभियान
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लोगों को खासा समर्थन मिल रहा है। योजना के प्रति सरकार भी गंभीर है ,सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना को लाभ लें । इसके प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अब निकायों के हाथ में आ गई है। राज्य सरकार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर सभी ग्राम पंचयतों और वार्डों में योजना के प्रति जागरुकता लाने के लिए चिरंजीवी ग्राम सभा का आयोजन कर रही है। इसके लिए सभी कार्मिकों को योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ संपर्क किया जाएगा। संचालित वाहनों में माइक के माध्यम से इस योजना और ग्राम सभा की जानकारी दी जाएगी।











