उदयपुर में केरल के पालाकट जिला परिषद की टीम का आगमन
राजस्थान के उदयपुर में केरल के पालाकट जिला परिषद के जिला प्रमुख व उप प्रमुख परिषदों के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पहुंचा। जिला परिषद् में सबका मेवाड़ी अंदाज में उदयपुर जिला प्रमुख ममता कुंवर ने स्वागत किया। ममता जी ने उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए स्थानीय चुनौतियों के साथ ही उपलब्धियों के बारे में बताया। केरल जिला परिषद के सदस्यों ने राजस्थान के पंचायती राज व्यवस्था के बारे में प्रमुखता से जानकारी ली। जिला प्रमुख ममता कुंवर ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की पूरी कोशिश है। इसके लिए उदयपुर में बालिका शिक्षा को ज्यादा बढ़ावा देने की जरूरत है। बालिका शिक्षा के दम पर उन लक्ष्यों तक पहुंचे सकेंगे। केरल के आए जिला परिषद के सदस्यों ने कहा कि राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को लेकर और काम करने की जरूरत है। एक सप्ताह के लिए यह टीम राजस्थान में अलग-अलग जिलों में जा रही है। ऐतिहासिक और भौगोलिक स्तर पर भी कई विषयों पर केरल की टीम ने जानकारी ली। इसके बाद अब लोग उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हो गए।











