उदयपुर मेंं वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल शुरू, गांधी ग्राउंड मेंं शुक्रवार की शाम पापोन, इंटरनेशनल म्युजिशियन और लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति
उदयपुर मेंं शुक्रवार की शाम वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल गांधी ग्राउंड मेंं शुरू हुआ। देश के मशहूर गायक और संगीतकार पापोन ने अपने फ्यूजन बैंड के साथ सॉन्ग सुनाए “ये मोह-मोह के धागे तेरी उंगलियों से जा उलझे..” “तू जो मिला हो गया मैं काबिल..”से लेकर “बाईसा रा बीरा म्हारा पीहरिया ले चालो..” गाना शुरू किया तो युवा थिरकने को मजबूर हो गए। जाने-माने इंटरनेशनल म्युजिशियन ने अपनी परफोर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। जसलीन औलख ने लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मोहित कर दिया। फिर लाइव गिग्स और भारतीय बैंड परवाज ने साइकेडेलिक रॉक की प्रस्तुति दी। वहीं, लैटिन बैंड अबकोराव कैरेबियन वाइब्स और सालसा मेरेंग्यू जैसे गायकी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राज्य सरकाार के प्रतिनिधि अरविंद मायाराम, पुर्तगाल के एंबेसडर कार्लोस मार्कस व कलेक्टर ताराचंद मीणा मौजूद थे। आज जाने-माने वायलिन वादक प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार को इंडियन बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।











