सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को बजट रिप्लाई में कई सौगातें दी।
उदयपुर जिले से जुड़ी घोषणाएं
मावली में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआइ एक्ट) न्यायालय खुलेगा। कृषि जलवायु आधारित फसलों के अनुसंधान के लिए जलवायु क्षेत्रों में केंद्र खुलेंगे, इसके पहले चरण के चार जिलों में उदयपुर भी शामिल है। उदयपुर और नाथद्वारा में केटल फीड प्लांट की स्थापना की जाएगी, जो पशु पालन में मददगार होगा। बेहरानिया खेरवाड़ा और कडैयापानी सलूम्बर में एनिकट निर्माण व नहरी तंत्र का जीर्णोद्धार होगा। खेरवाड़ा के नयागांव में सरकारी कॉलेज खुलेगा। लसाड़िया अग्गड़ में अनुसूचित जनजाति बालिक छात्रावास खुलेगा। उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को 40 दिवसीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण। वल्लभनगर में नवाणिया के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया। जयसमंद के तलाई में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। सायरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। वल्लभनगर के घणोली में 3.50 करोड़ की लागत से 6 किलोमीटर सड़क बनेगी।
घोषणाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
राजीव गांधी युवा मित्रों की संख्या बढ़ाई। एक लाख नई भर्ती की घोषणा। चिंरजीवी योजना में प्रदेश के बाहर होने वाले ट्रासंप्लांट का खर्चा भी सरकार उठाएगी। ड्रेनेज के लिए 200 करोड़ की घोषणा। रविन्द्र मंच का रिनोवेशन होगा। माफिया पर कार्रवाई के लिए STF बनाई जाएगी। नए न्यायालय, नई कृषि उपजमंडी खोलीजाएगी। नए पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले जाएंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल के मामलों में एक्सपर्ट कमेटी बनेगी। प्रिंसिपल को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएम ने की कम्प्यूटर लैब स्थापित करने की घोषणा। डूंगर कॉलेज बीकानेर में बनेगा ऑडिटोरियम । नए राजकीय कॉलेज खोलने की घोषणा। कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा। हवामहल में उर्दू बीएड कॉलेज खुलेगा। नए आवासीय स्कूल खोलने की घोषणा। 5 हजार पर्यटक मित्र बनाये जाएंगे। कुछ मन्दिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था होगी।











