उदयपुर में अप्रेल महीने में एयरक्राफ्ट मूवमेंट कम, गर्मियों की छुटि्टयों में बढ़ सकता है आंकड़ा
उदयपुर का डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई एयरपोर्ट के लिए यात्री भार और एयरक्राफ्ट मूवमेंट को लेकर इस साल के चार महीने में मार्च महीना भारी पड़ रहा है। इसके अलावा अप्रेल महीने के जारी आंकड़े में यात्रियों की संख्या कम हुई है। एयरपोर्ट के जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रेल महीने में 1 लाख 1 हजार 522 यात्रियों ने यहां से यात्री की। मार्च महीने से तुलना करें तो मार्च में सबसे ज्यादा 1 लाख 50 हजार 996 यात्रियों ने यात्रा की। एक तरह से करीब 50 हजार यात्रियों की संख्या कम हुई है।अप्रेल महीने में 1192 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट रहा ।
उदयपुर एयरपोर्ट से अभी 22 उड़ान संचालित है। पैसेंजर की संख्या में इतनी कमी के पीछे मुख्य कारण अप्रेल महीने में परीक्षाओं का होना बताया जा रहा है। इसके अलावा अब गर्मियों की छुटि्टयां होने से यात्री भार का आंकड़ा बढ़ सकता है।
अब तक हवाई यात्रियों का आंकड़ा
| महीना | यात्रियों की संख्या |
| जनवरी 2024 | 146567 |
| फरवरी 2024 | 143803 |
| मार्च 2024 | 150996 |
| अप्रेल 2024 | 101522 |











