परिवारों में रंजिश, दो पक्ष झगड़े, मोबाइल शॉप फूंकी , पुलिस पर पथराव
सुखेर थाना क्षेत्र में भैरवगढ़ रिसोर्ट के सामने स्थित भीलवाड़ा बस्ती में रविवार रात को दो पक्षों के बीच तनाव। बस्ती निवासी हीरालाल पुत्र साेहन गमेती, मुकेश पुत्र साेहन गमेती और भीलवाड़ा छगन गमेती सुखेर चाैराहे पर मजदूरी कर रहे थे। इनसे रंजिश रखने वाला मदन, उसका पिता कालूलाल और भाई लाेकेश भी वहां आ पहुंचे। इन्होंने तीनाें श्रमिकों से गाली-गलाैज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों ने बस्ती में सूचना पहुंचाई तो बड़ी संख्या में समाजजन आ पहुंचे,भीड़ ने मारपीट करने वाले पिता-पुत्र और भाई के घर पर हमला कर दिया। इस घर के नीचे मोबाइल की दुकान में भी आग लगा दी। रात करीब सवा आठ बजे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और पथराव शुरू हो गया। माहौल बिगड़ने की सूचना पर सुखेर थाने से जाप्ता पहुंचा। पुलिस पर भी पत्थर बरसाए गए। फिर दूसरे करीब थानों के थानाधिकारी जाप्ता लेकर आए और माहौल शांत हो पाया। पुलिस ने उपद्रव कर रहे 25 से अधिक लोगों को हिरासत में जांच शुरू कर दी है।










