लेकसिटी तापमान अपडेट: तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ गया
उदयपुर में बीते दो दिनों में करीब 3.4 डिग्री तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को भी 1.8 डिग्री पारा लुढका था, गुरुवार को रात के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान गिरने से रात की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे लेकसिटी में इन दिनों अलसुबह धुंध दिखने लगी है। दिसम्बर और जनवरी सर्दी के पीक सीजन माने जाते हैं और इन महिनों में सर्दी तेज पड़ती है। प्रोफेसर एन.एस.राठौड़ [मौसम वैज्ञानिक] के अनुसार अब लगातार पारा गिरने के आसार बने हुए हैं। आने वाले दिनों में रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी देखी जाएगी।