Bharatpur Bikaner Crime Jaipur Jodhpur Kota Rajasthan State Udaipur

राजस्थान में रोज 95 महिलाएं हो रही रेप-मर्डर का शिकार:नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट, 2020 में देश और प्रदेश दोनों में कम हुआ आंकड़ा

देश में साल 2019 के मुकाबले 2020 में महिला अपराध के मामलों में कमी आई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में 2020 में क्राइम अगेंस्ट वुमन के 3,71,503 मामले सामने आए हैं। वहीं इसकी तुलना में 2019 में 4,05,326 मामले सामने आए

राजस्थान में 2020 में क्राइम अगेंस्ट वुमन के 34,535 मामले दर्ज किए गए। इस हिसाब से राजस्थान में अब भी दिन करीब 95 महिलाएं क्राइम का शिकार हो रही हैं। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में 49,385 मामले दर्ज हुए। वहीं नागालैंड राज्य में सबसे कम 39 मामले और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 9 मामले सामने आए।

2019 में राजस्थान में क्राइम अगेंस्ट वुमन के 41,550 मामले दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से 2020 में प्रदेश में भी महिला अपराधों में कमी आई, लेकिन ये अभी भी 2018 में दर्ज किए गए 27,866 मामलों से ज्यादा है।

ओवरऑल सभी तरह के क्राइम में महिलाओं की पॉपुलेशन और क्राइम अगेंस्ट वुमन के मामलों की संख्या के आधार पर महिलाओं के प्रति साल 2020 में असम में सबसे ज्यादा 154.3 प्रतिशत क्राइम रेट रही। सबसे कम मिजोरम में 3.7 प्रतिशत क्राइम रेट रही। वहीं राजस्थान में 90.5 प्रतिशत क्राइम रेट रही। पूरे देश में साल 2020 में 56.5 प्रतिशत क्राइम रेट के साथ कुल 3,71,503 क्राइम अगेंस्ट वुमन के मामले दर्ज हुए।

साल 2020 में राजस्थान में जिलेवार महिलाओं के प्रति अपराध के आंकड़े

क्रमांक जिले का नाम कुल अपराध के आंकड़े
1 अजमेर 1869
2 अलवर 1280
3 बांसवाड़ा 533
4 बारां 903
5 बाड़मेर 1204
6 भरतपुर 1557
7 भीलवाड़ा 1356
8 बीकानेर 955
9 बूंदी 740
10 चित्तौड़गढ़ 974
11 चूरू 730
12 दौसा 530
13 धौलपुर 712
14 डूंगरपुर 534
15 GRP अजमेर 8
16 GRP जोधपुर 5
17 गंगानगर 1389
18 हनुमानगढ़ 1040
19 जयपुर ईस्ट 577
20 जयपुर नॉर्थ 473
21 जयपुर ग्रामीण 735
22 जयपुर साउथ 574
23 जयपुर वेस्ट 745
24 जैसलमेर 249
25 जालोर 626
26 झालावाड़ 1153
27 झुंझुनू 755
28 जोधपुर ईस्ट 418
29 जोधपुर वेस्ट 496
30 जोधपुर ग्रामीण 671
31 करौली 619
32 कोटा सिटी 799
33 कोटा ग्रामीण 497
34 नागौर 1070
35 पाली 1232
36 प्रतापगढ़ 652
37 राजसमंद 654
38 सवाई माधोपुर 711
39 सीकर 1019
40 सिरोही 590
41 टोंक 654
42 उदयपुर 1257
43 जयपुर मेट्रो 0
44 SCRB 0
45 SOG 2
46 SSB 0
47 जयपुर क्राइम 0
48 भिवाड़ी 988
34535

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *