उदयपुर के 15 मैदानों पर होंगे ओलिंपिक:शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक का आगाज कल गांधी ग्राउंड पर
उदयपुर, शनिवार से शहरी-ग्रामीण ओलिंपिक की धूम शुरू । आगाज गांधी ग्राउंड से होगा। इसके आगाज से पहले जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने तैयारियां कर ली है। उदयपुर शहर में 15 खेल मैदानों पर होंगे शहरी आयोजन।शहर में इन खेलों का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे गांधी ग्राउंड में होगा। निगम आयुक्त ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलिंपिक खेल शहर के प्रमुख 15 मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। खेल मैदान पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बारिश से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को निगम आयुक्त मयंक मनीष ने खेल मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर निगम के अभियन्ताओं के साथ शिक्षा विभाग व खेल विभाग के अधिकारियों से खेल मैदानों पर की जा रही व्यवस्थाओं व आयोजन की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
शहरी ओलिंपिक में प्रतिदिन शाम 6 से 7 बजे तक भंडारी दर्शक मंडप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे शहरवासियों के स्वच्छ मनोरंजन हेतु विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
ओलिंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन पूर्व में किया जा चुका है। ग्रामीण ओलिंपिक में 32072 एवं शहरी में 6743 खिलाड़ी भाग लेंगे।











