Rajasthan State Udaipur

भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर जिला एवं महिला मोर्चा शहर जिला की ओर से शुक्रवार को मौन कैंडल मार्च

उदयपुर में शुक्रवार की रात को फतहसागर की पाल पर कैंडल मार्च के दौरान जुटे पदाधिकारी।

भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग को गैंगरेप के बाद भट्टी में जिंदा जलाने वाले मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर जिला एवं महिला मोर्चा शहर जिला की ओर से शुक्रवार की रात को फतहसागर की पाल पर मौन कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने मौन हाथों में तख्तियों पर लिखे नारों से अपना विरोध प्रकट किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविद्र श्रीमाली के नेतृत्व में देवाली छोर से पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता जोशी के के साथ कैंडल मार्च निकाला जो फतहसागर की पाल होते हुए गुजरा। सबने हत्याकांड की निंदा करते हुए दिवंगत पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान महिला अत्याचार, उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाओं में प्रदेश देश में अव्वल स्थान पर रहा। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष देवी लाल सालवी, विजयलक्ष्मी कुमावत, मंत्री सुभाषिनी शर्मा, गजेंद्र भंडारी, अमृत मेनारिया, दीपक बोल्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, विजय आहूजा जितेंद्र मारु, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, युवा मोर्चा के रणजीत दिगपाल, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, बड़गांव उप प्रधान प्रताप सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, भाजपा शहर जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *