रन फॉर उदयपुर: शहर की विरासत बचानें के लिए दौड़ का आयोजन
उदयपुर में ‘रन फॉर उदयपुर’ दौड़ का आयोजन होगा। यह दौड़ रविवार को प्रातः 7 बजे टाउनहॉल से प्रारम्भ होगी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यवर्धनसिंह राठौड़ [लोकसभा सांसद], विशिष्ठ अतिथि गुलाबचन्द कटारिया [नेता प्रतिपक्ष], जी.एस.टांक [महापौर] ,पारस सिंघवी [उपमहापौर], अर्जुनलाल मीणा [सांसद],फूलसिंह मीणा[ ग्रामीण विधायक] मौजूद रहेंगे। आयोजन में शहर की अनेक संस्थायें भाग ले रही है। प्रताप गौरव केन्द्र एवं शहर की 70 से अधिक संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है। सीए डॉ.महावीर चपलोत [कार्यक्रम संयोजक] ने बताया कि रैली टाउनहॉल से प्रारम्भ होगी जो सुरजपोल,अस्थल मन्दिर, आरएमवी स्कूल, कालाजी गोराजी, समोर बाग, भट्टियानी चौहट्टा, जगदीश मंदिर, घंटाघर, बड़ाबाजार, भड़भूजा घाटी, मंडी की नाल, जीत का चौक, देहलीगेट, श्रमजीवी कॉलेज होते हुए टॉउनहॉल पर 10 बजे समाप्त होगी। सभी सहयोगियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जायेंगे और वन विभाग की ओर से प्रतिभागियों व शहरवासियों को 5 हजार पौधें वितरीत किये जायेंगे। दौड़ के मार्ग में सुरक्षा ,जलपान एवं चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।











