उदयपुर में पैर पसार रहा कोरोना:2 पॉजिटिव आए, 8 दिन में ही 15 पॉजिटिव आए, नवम्बर के पूरे महीने में 14 केस आए थे
उदयपुर में बुधवार को फिर से कोरोना के 2 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही उदयपुर में इस महीने 8 दिन में ही 15 रोगी सामने आ चुके हैं। बुधवार को चिकित्सा विभाग ने 1621 सैम्पल की जांच की। जिनमें से 2 रोगी पॉजिटिव आए। इनमें से एक केस शोभागपुरा क्षेत्र के सज्जन अपार्टमेंट से सामने आया। वहीं दूसरा मामला मनवाखेड़ा क्षेत्र से सामने आया। उदयपुर में बुधवार को 2 पॉजिटिव सामने आए। जबकि 1 मरीज रिकवर हुआ। उदयपुर में अब कोरोना के 16 एक्टिव केस हैं।
8 दिन में 15 रोगी पॉजिटिव आए, पिछले महीने कुल 14 आए थे
उदयपुर में कोरोना के दिसम्बर महीने के पहले 8 दिन में ही 15 रोगी सामने आ चुके हैं। दिसम्बर के महीने में सिर्फ 1 दिन को छोड़कर लगातार कोरोना के मरीज सामने आए हैं। 1 दिसम्बर को 1, 2 दिसम्बर को 2, 3 दिसम्बर को 3, 4 दिसम्बर को 2, 6 दिसम्बर को 2, 7 दिसम्बर को 3 रोगी सामने आए हैं। पिछले महीने नवम्बर में जहां पूरे महीने में 14 रोगी सामने आए थे। वहीं इस महीने 8 दिन में ही 15 रोगी सामने आ चुके हैं।
20 से ज्यादा सैम्पल भेजे, अबतक नहीं आई ओमिक्रॉन की रिपोर्ट
एक और जहां उदयपुर में कोरोना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अबतक उदयपुर से भेजे गए ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आने से चिंता बढ़ी हुई है। उदयपुर से 20 से ज्यादा सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जयपुर में ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में उदयपुर के लोगों में और चिकित्सा विभाग में भी चिंता बढ़ गई है। मगर अबतक लैब से रिपोर्ट नहीं आने के चलते स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।











