कन्हैया साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों का प्लान A और B
गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी ने वारदात को अंजाम देने से पहले प्लान A और B बनाया था।
प्लान A – रियाज अपने दोस्त की फैक्ट्री पर जाकर वीडियो शूट करेगा, वीडियो को वायरल किया जाएगा। हत्या की जिम्मेदारी लेने के दौरान हाथ में हथियार को रखा जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद कपड़ों और बाइक से आसानी से पहचाना जा सकेगा, इसलिए साथ में एक्स्ट्रा ड्रेस भी लेकर जाना है। बाइक से उदयपुर से राजसमंद होते हुए अजमेर जाएंगे। अजमेर की एक दरगाह में रुकेंगे। सड़क मार्ग से ही हैदराबाद और बिहार जाएंगे। बिहार से हैदराबाद का एक व्यक्ति नेपाल ले जाएगा।
प्लान B- अजमेर के रास्ते नहीं भाग पाए तो शहर में रहेंगे ,रियाज के दूर के रिश्तेदार के घर, जो दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुडे़ है । जब रुकना होगा तो रिश्तेदारों के घर पहुंच जाएंगे, हकीकत किसी भी रिश्तेदार को नहीं बतानी है। रियाज ने उन लोगों को बस इतना ही कहा- धर्म का प्रचार में कुछ नया कर रहे हैं। जरूरत होगी तो कुछ दिन आपकी मदद लेंगे। आपके घर ही रुकेंगे। यदि वारदात और उसकी जिम्मेदारी का लाइव वीडियो नहीं होता तो आरोपी उदयपुर के इन्हीं दो में एक इलाके के एक घर को अपना ठिकाना बनाते। गौस और रियाज किसी वारदात के बारे में नहीं बताते।











