उदयपुर में गोगुंदा थाना पुलिस की टीम ने की कार्यवाही, स्कॉर्पियो जीप सहित 426 किलोग्राम डोडापोस्त किया जब्त
उदयपुर में गोगुंदा थाना पुलिस की टीम ने की कार्यवाही। थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार रात को पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नाकाबंदी के दौरान तस्करी को रोकते हुए स्कॉर्पियो जीप सहित 426 किलोग्राम डोडापोस्त जब्त किया। रविवार रात को एनएच-27 पर खाखड़ी कट के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गोगुंदा की ओर से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियों कार को रुकवाने की कोशिश की गई तो चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को तेज स्पीड में पिण्ड़वाड़ा की ओर ले गया।पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा किया तो स्कॉर्पियो कार आगे सड़क के पास खड़ी मिली लेकिन मौके से चालक और उसमें बैठे तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार तस्करों को पकड़ने के लिए रात में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन अंधेरा होने व पास में जंगल होने के कारण चालक भागने में सफल हो गया।
कार की जांच की गई तो उसमें प्लास्टिक के 23 कट्टों में 426 किलोग्राम डोडा चूरा पाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए बनाई गई टीम में एएसआई हेमराज, हेड कांस्टेबल विजेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार, परमार सैनी, ईमरान खान, नन्दकिशोर आदि शामिल थे।











