Home Articles posted by Bandhan News (Page 73)
Rajasthan State

नगाडे़ की थाप व स्नान के साथ पुष्कर मेला शुरू:5 दिन की जगह इस बार 6 दिनों तक होगा पंचतीर्थ स्नान, 19 को महास्नान, मंदिर में किए दर्शन

पुष्कर का सालाना धार्मिक मेला रविवार को कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी स्नान व नगाडे़ की थाप के साथ शुरू हुआ। पंचतीर्थ स्नान के पहले दिन अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का पुष्कर पहुंचना शुरू हो गया। सर्दी के कारण सुबह के समय भीड़ कम ही रही, लेकिन दिन के समय यह भीड़ बढ़ने के […]
Rajasthan State

10 साल पहले लुप्त गिद्ध राजस्थान में दिखा:25-30 साल जीता है हिमालयन ग्रिफॉन, 5000 मीटर की ऊंचाई से शिकार पर रखता है नजर

जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील के श्री देगराय मन्दिर ओरण से अच्छी खबर आई है। 10 साल पहले जैसलमेर से गायब हुई हिमालयन ग्रिफॉन दुर्लभ गिद्ध प्रजाति अब नजर आने लगी है। ये गिद्ध देगराय ओरण में पर्यावरण प्रेमियों को झुंड में नजर आए हैं। इनके झुंड में नजर आने से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। […]
Rajasthan State Udaipur

उदयपुर के नए SP होंगे मनोज चौधरी:डॉ. राजीव पचार का जयपुर तबादला, चौधरी बोले- पेंडें​सी निपटाने के साथ ही पर्यटन सुरक्षा पर रहेगा फोकस

कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी तबादला सूची में उदयपुर, जयपुर ग्रामीण, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा जिलों के एसपी बदले गए। उदयपुर एसपी डॉ राजीव प्रचार को एसीबी ब्यूरो, जयपुर में तबादला कर आईपीएस मनोज कुमार चौधरी को उदयपुर एसपी की कमान सौंपी गई हैं। चौधरी उदयपुर में सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। […]
Technology

आज का इतिहास:चांद की सतह पर लैंड हुआ था चंद्रयान का मून इम्पैक्ट प्रोब, इस उपलब्धि को पाने वाला चौथा देश बना था भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू करने के 45 साल बाद मिशन मून फतह किया था। 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान लॉन्च किया गया था, जो 30 अगस्त 2009 तक चांद के चक्कर लगाता रहा। इसी चंद्रयान में एक डिवाइस लगा था- मून इम्पैक्ट प्रोब यानी MIP, जिसने 14 […]
Games

‘खेल रत्न’ बनेंगे पंजाब के मनप्रीत:हॉकी इंडिया के कप्तान को राष्ट्रपति देंगे अवॉर्ड; टोक्यो ओलिंपिक में 41 साल बाद जीता था ब्रॉन्ज मेडल

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में इतिहास रचने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह देश के खेल रत्न होंगे। उनकी अगुवाई में टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शनिवार दोपहर बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड प्रदान करेंगे। मनप्रीत पंजाब में जालंधर के रहने वाले हैं। […]
Health New Delhi

सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार:दिल्ली की हवा सुधारने के लिए तत्काल कुछ कीजिए; क्या दो दिन का लॉकडाउन लगा सकते हैं

दिल्ली की दिन-पर-दिन जहरीली होती हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लताड़ा है। जस्टिस एनवी रमना दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप देख रहे हैं कि हालात कितने गंभीर हैं। हम अपने घरों में भी मास्क […]
Politics Udaipur

कंगना के आजादी वाले बयान पर भाजपा असहमत:नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले : आजादी के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया था, कोई ये सोचे की आजादी 2014 में मिली तो यह बिलकुल गलत

अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी भीख में मिलने के बयान से भाजपा ने असहमति जताई है। राजस्थान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि लाखों लोगों के जीवन के उत्सर्ग के बाद आजादी मिली है। ऐसे में किसी भी सूरत में उसे भीख की आजादी नहीं कहा जा सकता। कोई यह […]
Rajasthan Travel Udaipur

उदयपुर में आग लगने की दो घटनाएं:बस स्टैंड के सामने अचानक ई-ओन कार से उठने लगी लपटें, कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला, दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं

उदयपुर में शनिवार सुबह और शुक्रवार देर रात आग लगने की दो घटनाएं हुई। दोनों घटनाओं में आग वाहनों में लगी। हालांकि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम के फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह उदयपुर बस स्टैंड के सामने ईओन कार में […]
Health Jaipur Lifestyle New Delhi Rajasthan State Uttar Pradesh

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है दिल्ली:556 AQI के साथ खतरनाक श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा; लिस्ट में कोलकाता और मुंबई भी शामिल

दिवाली के बाद से खराब हुई दिल्ली की हवा अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली की हाल कितना बुरा है यह आप इससे समझ सकते हैं कि दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे है। इस सूची में भारत के मुंबई और कोलकाता भी शामिल हैं। स्विट्जरलैंड आधारित […]
Crime Rajasthan State

एक्शन में उदयपुर पुलिस:कोटड़ा में ठेकेदार पर हमला करने वाले सलमान-शाहरुख गिरफ्तार, युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

उदयपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले रंजिश के चलते कोटड़ा में ठेकेदार के घर पर हमला करने के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोटड़ा में बुधवार को ठेकेदार भंवरलाल लौहार के यहां आकर कई लोगों […]