सवा लक्ष महामृत्युंजय पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान के प्रथम दिवस 3500 शिवलिंग का निर्माण
उदयपुर, गौ माता में फैले लंपी रोग कि संपूर्ण समाप्ति हेतु एवं स्व-मनोकामना पूर्ति हेतु सवा लक्ष महामृत्युंजय पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान राजराजेश्वर मंदिर टेकरी उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। उसके प्रथम दिवस पर लगभग 3500 से ज्यादा शिवलिंग का निर्माण हुआ एवं आगे यह अनवरत सवा लाख संपूर्ण होने तक चलता रहेगा। सुबह 10:00 से 5:00 तक चलने वाले इस अनुष्ठान में 4 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी , सभी ने अपनी तरह के इस अनोखे अनुष्ठान में भाग लिया मिट्टी से शिवलिंग बनाएं और अपनी मनोकामना भगवान शिव के सामने रखी ।सभी के द्वारा निर्मित शिवलंगो की सुंदर झाँकी सजाई गई और आरती की गई। सनातन संस्कृति के कुछ ऐसे ताकतवर अनुष्ठान जो मनोकामना पूर्ण करते हैं और आपको एक अच्छा इंसान बनाते हैं इसमें आपको सवा लाख शिवलिंग बनाने के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जप करना होता है । जिससे आपके शरीर में होने वाले रोग दोष और जीवन में आने वाली समस्याओं का नाश होता है। आने वाले दिनों में सवा लाख संपूर्ण होकर महा आरती का आयोजन होगा।











