Crime Rajasthan State Udaipur

शादी के 3 दिन बाद भाग गई लुटेरी दुल्हन:कर्ज और चाचा की बीमारी के बहाने 4 लाख वसूले, 5 तोला गहने भी ले गई

उदयपुर में शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। लड़की ने शादी से पहले शर्त रखी थी कि उसके परिवार पर 3 लाख का कर्ज है। दूल्हा ये कर्ज चुकाएगा। इसी शर्त पर शादी की गई। शादी के बाद कर्जा चुकाने के 3 लाख रुपए, 1 लाख चाचा के इलाज के लिए, 5 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर लेकर भाग गई।

उदयपुर के लखावली के रहने वाले 31 वर्षीय कमलेश साहू की शादी पूजा चौधरी नाम की युवती से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद पूरा पैसा और गहने लेकर फरार हो गई। युवक उदयपुर एसपी के सामने पेश हुआ और अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कमलेश साहू उदयपुर की मार्बल फैक्ट्री में काम करता है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके किसी रिश्तेदार ने इंदौर में रहने वाली शारदा देवी नाम की महिला से मिलवाया। उस महिला ने कमलेश को बताया कि पूजा चौधरी नाम की 32 साल की युवती है। उसके परिवार पर 3 लाख का कर्ज है। अगर वह कर्जा उतार दें तो दोनों की शादी हो सकती है। कमलेश की पहले शादी हो चुकी थी। डेढ़ साल पहले उसका तलाक हुआ था। ऐसे में कमलेश उनकी बात मान गया।

3 लाख रुपए कर्जा लेकर दिया पैसा
कमलेश ने बताया कि उसने दो अलग-अलग जगह से कर्जा लेकर शादी के लिए 3 लाख रुपए जुटाए। कमलेश परिवार के साथ इंदौर में लड़की, उसकी मां और भाई से मिला। रिश्ता तय होने के बाद 1 दिसम्बर 2021 को शादी हुई। शादी में 3 लाख रुपए के साथ -साथ 5 तोला सोने के और आधा किलो चांदी के गहने भी दिए गए। इसके बाद सभी लोगों ने उदयपुर कोर्ट में पेश होकर विवाह का ईकरार नामा भी बनवाया गया।

तीनों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
अपनी साथ हुई धोखाधड़ी के बाद कमलेश उदयपुर के एसपी के सामने पेश हुआ। साथ ही कोर्ट भी गया जहां उसकी शादी की लिखा-पढ़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने पूजा चौधरी, उसकी मां लक्ष्मी चौधरी और उसके भाई अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कमलेश ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से है और मुश्किल से पैसा इकठ्‌ठा कर उसने शादी की थी। मामले की जांच कर रहे नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही इंदौर जाकर तफ्तीश की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *